नई दिल्ली : (New Delhi) प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (banned terrorist organization Islamic State) (आईएसआईएस) से जुड़े साकिब अब्दुल हमीद नाचन (Saqib Abdul Hameed Nachan) की शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में दिसंबर 2023 से बंद था। साकिब पहले भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है और उस पर 2002-03 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों (serial bomb blasts in Mumbai in 2002-03) में शामिल होने का आरोप भी था।
तिहाड़ जेल प्रशासन के प्रवक्ता अरविंद कुमार (Jail Administration spokesperson Arvind Kumar) के अनुसार, साकिब नाचन को 22 जून को तबीयत खराब होने के बाद जेल की डिस्पेंसरी में ले जाया गया। वहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे डीडीयू अस्पताल और फिर 25 जून को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।साकिब नाचन महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पधगा का (resident of Padhga in Thane district of Maharashtra) निवासी था। वह प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) (Students Islamic Movement of India) का पूर्व पदाधिकारी था। मुंबई में 2002-03 में हुए सीरियल धमाकों में उसका नाम सामने आया था, जिसमें उसे और उसके भाई को अदालत ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी। वह 2017 में जेल से रिहा हुआ था।
रिहाई के बाद भी वह विवादों से दूर नहीं रहा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) (National Investigation Agency) ने 2023 में उसे आईएसआईएस से जुड़ी आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर देश में आतंक फैलाने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने के गंभीर आरोप थे।फिलहाल, दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन ने मामले की जानकारी जेल प्रशासन को दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


