spot_img

Mumbai : शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 42 साल की शेफाली को बीती रात सीने में दर्द के बाद मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथम दृष्टया शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम (forensic) उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘अभिनेत्री मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें देर रात अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’

शेफाली अपने पति के साथ अंधेरी की गोल्डन रेज (Golden Rays) नाम की इमारत में रहती थीं। वहीं के सुरक्षा गार्ड ने बीती रात की घटना के बारे में जानकारी दी। गार्ड ने बताया, ‘करीब रात 10 या सवा 10 बजे का वक्त रहा होगा, जब एक गाड़ी इमारत से तेजी से बाहर निकली। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जैसे किसी इमरजेंसी में कोई निकलता है। गाड़ी में काले शीशे लगे थे, इसलिए अंदर कौन था, यह साफ दिखाई नहीं दिया। ये नहीं कह सकता कि शेफाली उसमें थीं या नहीं। मैंने उन्हें आखिरी बार परसों देखा था, जब वो अपने पति के साथ बाहर घूमने निकली थीं। उस समय वह बिल्कुल ठीक लग रही थीं।”

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की बात करें तो उनका जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में हुआ था। एक्ट्रेस कई टीवी शोज, फिल्मों और सॉन्ग एल्बम में काम कर चुकी हैं। शेफाली ने ‘नच बलिए’ शो में भी हिस्सा लिया था। वह ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। 2004 में शेफाली की पहली शादी म्यूजिशियन हरमीत सिंह से हुई थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद एक्ट्रेस ने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles