नई दिल्ली : (New Delhi) देश का विदेशी मुद्रा भंडार (The country’s foreign exchange) 20 जून को समाप्त हफ्ते में 1.01 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले 13 जून को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.29 अरब डॉलर बढ़कर 698.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (The Reserve Bank of India) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 35.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 589.06 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। 20 जून को समाप्त हफ्ते में स्वर्ण भंडार का मूल्य 57.3 करोड़ डॉलर घटकर 85.74 अरब डॉलर रहा। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.67 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 10 लाख डॉलर घटकर 4.45 अरब डॉलर रह गया।
उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत में बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।


