spot_img

Faridabad : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल पर लगाया आरोप
फरीदाबाद : (Faridabad)
पुलिस लाइन में दसवीं कक्षा की 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आत्महत्या का जिम्मेदार स्कूल की प्रिंसिपल और एक गणित के टीचर को बताया है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका छात्रा सुरुचि चौधरी के परिजनों ने बताया है कि, उनकी बेटी सेक्टर 30 के पुलिस लाइन के एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी।

स्कूल में उसको प्रिंसिपल द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त (mentally harassed by the principal) किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सुरुचि नाैवीं कक्षा में तीन पेपर मे फेल हो गई थी। जिसके चलते स्कूल प्रिंसिपल, सुरुचि को वापस नाैवीं कक्षा में भेजने के बात कही जा रही थी। मृतका की मां सुनीता ने बताया कि वह इस बात को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल से मिली थी। लेकिन प्रिंसिपल ने उनकी किसी भी बात को नही सुना। सुरुचि दसवीं कक्षा में रहकर पढ़ाई करना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने प्रिंसिपल से अपील की थी वह इस बार ज्यादा मेहनत करेगी और पास होगी। इसी के चलते सुरुचि मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और 26 जून को स्कूल से लौटने के बाद सुरुचि ने फांसी लगा ली।

सुरुचि चौधरी की मां सुनीता हरियाणा पुलिस में एएसआई (Suruchi Chaudhary’s mother Sunita is posted as ASI in Haryana) के पद पर फरीदाबाद के पल्ला थाने में तैनात है और पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सुरुचि का परिवार मूल रूप से हिसार के गांव खानपुर का रहने वाला है। पूरा परिवार पिछले काफी समय से पुलिस लाइन के टावर नंबर 2 के 59 नंबर क्वाटर में रहा रहा है। सुरुचि के अलावा सुनीता की दो छोटी बेटियां भी है जो इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। परिजनों के मुताबिक, सुरुचि खो- खो की नेशनल लेवल की प्लेयर भी थी। सुरुचि को स्कूल द्वारा अंडर- 19 से निकालकर अंदर 14 का कैप्टन बना दिया था। जबकि सुरुचि अंडर-19 के बच्चों के साथ खेलना चाहती थी। मां सुनीता का आरोप है इसे लेकर सुरुचि बार-बार उनसे बोलती थी की मैं इस टीम के साथ जीत नही पाउंगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया है कि 26 जून को सुरुचि नामक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसमें उनके माता-पिता की तरफ से शिकायत दी गई है। शिकायत में स्कूल प्रिंसिपल पर कई आरोप लगाए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी बात सामने आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles