spot_img

Mumbai : रणदीप हुड्डा ने मुंबई में खरीदा लग्जरी फ़्लैट

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Bollywood actor Randeep Hooda) ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 5.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस डील को उन्होंने जून की शुरुआत में फाइनल किया था। रणदीप का यह नया घर बियांका सोसायटी में स्थित है। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के दौरान रणदीप ने 33.78 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया है। यह आलीशान अपार्टमेंट न केवल उनकी मेहनत की पहचान है, बल्कि अब वह इसे अपने सपनों का आशियाना मान रहे हैं।

रणदीप हुड्डा अब एक बेहद खास और देशभक्ति से भरपूर प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। वह भारतीय सेना के सबसे साहसिक अभियानों में से एक को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम है ‘ऑपरेशन खुकरी’ (‘Operation Khukri’)। यह फिल्म साल 2000 में पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन (Sierra Leone in West Africa in 2000) में हुए एक वास्तविक सैन्य अभियान पर आधारित है, जब भारतीय सेना के 233 जवानों को विद्रोही बलों ने बंधक बना लिया था। रणदीप इस ऐतिहासिक ऑपरेशन से बेहद प्रभावित हैं और इसे बड़े पर्दे पर उतारना उनके लिए एक सम्मान की बात मानते हैं।

Explore our articles