spot_img

Mumbai : फिल्म ‘माईसा’ से रश्मिका का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई : (Mumbai) इन दिनों भारतीय मनोरंजन जगत में दर्शकों के लिए कई दिलचस्प और बड़ी फिल्में सामने आ रही हैं। हाल ही में एक नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई है, जिसका नाम है ‘माईसा’ (named ‘Maisa’)। इस फिल्म से जुड़ा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खून से सना चेहरा, हाथ में हथियार और आंखों में गुस्से की चमक, इस अवतार में रश्मिका को पहले कभी नहीं देखा गया। ‘पुष्पा-2’ के बाद यह रश्मिका की अगली बिग बजट पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ‘माईसा’ में रश्मिका किस तरह का दमदार किरदार निभाती हैं।

रश्मिका की नई फिल्म अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले (banner of Unformula Films) बन रही फिल्म ‘माईसा’ एक महिला योद्धा के साहस, संघर्ष और बहादुरी की कहानी को पर्दे पर लाने वाली है। फिल्म के पोस्टर में रश्मिका मंदाना का अब तक का सबसे जबरदस्त और अनदेखा अवतार देखने को मिल रहा है, खून से सना चेहरा, हाथ में हथियार और आंखों में अंगारे। रश्मिका इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खास कैप्शन में लिखा। “मैं हमेशा आपको कुछ नया… कुछ अलग… और कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं… और यह प्रोजेक्ट बिल्कुल वैसा ही है। एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया… एक ऐसी दुनिया जहां मैं पहले कभी नहीं गई… और खुद का एक ऐसा रूप जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा… और यह तो बस शुरुआत है…” रश्मिका की ये पोस्ट बताती है कि ‘माईसा’ न सिर्फ उनके करियर का एक नया मोड़ है, बल्कि दर्शकों के लिए भी एक दमदार और नई कहानी का अनुभव होने वाला है।

फिल्म ‘माईसा’ एक इमोशनल एक्शन से भरपूर दमदार कहानी होने वाली है, जो दर्शकों को गोंड आदिवासियों की अनोखी और अब तक अनदेखी दुनिया में ले जाएगी। यह फिल्म सिर्फ एक किरदार की नहीं, बल्कि एक संस्कृति, संघर्ष और साहस की दास्तान होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इस फिल्म के अलावा, रश्मिका मंदाना के पास आने वाले समय में कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स की लंबी फेहरिस्त है। वह जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ नजर आएंगी। इसके साथ ही, फैंस उन्हें एक बार फिर ‘पुष्पा-3’ में उनके आइकॉनिक किरदार श्रीवल्ली के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Explore our articles