spot_img

Varanasi : अडानी सीमेंट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

14 लाख रुपये की ठगी की थी
वाराणसी : (Varanasi)
अडानी सीमेंट की फ्रेंचाइजी (Adani Cement franchise) दिलाने के नाम पर 14 लाख रूपये की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपितों के पास से 12 मोबाइल फोन, लैपटॉप, 2 सिमकार्ड, एटीएम कार्ड और नगद रकम 15430 रूपये,बैंक अकाउंट से पांच लाख 83 हजार रूपये बरामद कर लिया। गिरफ्तार ठगों को साइबर क्राइम पुलिस टीम ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में मीडिया के समक्ष पेश किया। पुलिस उपायुक्त क्राइम सरवणन टी (Deputy Commissioner of Police Crime Sarvanan T) ने बताया कि 16 मई 2025 को ग्राम बनकट, थाना लोहता

निवासी अनिल कुमार सिंह ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे अडानी सीमेंट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली है। इस शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया और विवेचना की जिम्मेदारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय को सौंपी गई। जांच के दौरान साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल गिरोह के सरगना सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह आम लोगों को फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के माध्यम से सीमेंट कंपनी की फ्रेंचाइजी का लालच देकर ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार ठगों में कनकी नारा थाना भाटपारा जनपद उत्तरी 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी संजीत सिंह पुत्र स्व.रंजीत सिंह और कृष्णा साव पुत्र हरिशंकर साव है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि डिजिटल फुट प्रिंट और सर्विलांस की मदद से साइबर अपराधियों की जांच शुरू की गयी। दोनों की पहचान होते ही पुलिस टीम ने उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। दोनों लोगों को फंसाने के लिए फर्जी वेबसाइट का सहारा ले रहे थे।

Bristol : श्री चरणी को भरोसा, इंग्लैंड के विरूद्ध निर्णायक टी-20 मुकाबले में मजबूत वापसी करेगा भारत

ब्रिस्टल : (Bristol) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (left-arm spinner for the Indian women's cricket team) ने भरोसा...

Explore our articles