spot_img

New Delhi : नकली प्रोफाइल के जरिए वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगे रुपये, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस (Cyber ​​police station of Shahdara district) ने डिजिटल तरीके से की गई ब्लैकमेलिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपित एक फर्जी डेटिंग ऐप प्रोफाइल (fake dating app profile) बनाकर लोगों को जाल में फंसा कर नग्न वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग करते थे और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित अंकित कुमार (victim Ankit Kumar) ने साइबर थाना पुलिस क दीाे शिकायत में बताया कि एक डेटिंग ऐप पर एक महिला से बातचीत शुरू की। बाद में बातचीत व्हाट्सएप्प पर होने लगी। जहां आरोपित महिला ने न्यूड वीडियो कॉल शुरू की। जिसमें अंकित का चेहरा साफ दिख रहा था। उसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर 35 हजार की मांग की गई। डर के मारे पीड़ित ने पैसा आरोपित के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया।

जब आरोपितों ने और पैसे मांगने शुरू किए तो पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही एसआई श्वेता शर्मा की देखरेख (supervision of SI Shweta Sharma team was formed) में एक टीम गठित की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि 35 हजार की रकम बंधन बैंक के उस खाते में गई, जो मंगल सिंह नामक व्यक्ति के नाम पर ऑनलाइन खोला गया था। यह खाता श्याम सिंह नामक आरोपित ने खुलवाया था और उसका संचालन भी वही कर रहा था। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए ओटोपी लेकर ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दाेनाें आरोपितभरतपुर निवासी श्याम सिंह (21) (Shyam Singh (21) of Bharatpur) और अलीपुर निवासी मंगल सिंह (Mangal Singh of Alipur) को दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि श्याम सिंह लोगों को पैसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और फिर उन्हें ठगी के लिए इस्तेमाल करता था। मंगल सिंह को खाता खोलने के बदले 10 हजार रुपये दिए गए।

Explore our articles