हुगली : (Hooghly) चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के यातायात विभाग(unnatural death of a temporary female the traffic department of Chandannagar Police Commissionerate created a stir in Chunchura) के एक अस्थायी महिला कर्मचारी की अप्राकृतिक मौत से सोमवार को चुंचुड़ा में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला कर्मचारी का नाम देवप्रिया सेठ (34)(Devpriya Seth (34))है।
मिली जानकारी के अनुसार, चुंचुड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 30 के गरबाती राजराजेश्वरीतला में देवप्रिया के पिता के घर से उसका शव लटकता हुआ मिला। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था।
देवप्रिया की मां मंजुला भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी बेटी का स्थानीय एक युवक से परिचय था। उस संबंध के कारण उसके पति के साथ हमेशा अनबन रहती थी। उनकी बेटी भी कथित तौर पर अपनी मां के खिलाफ अपने पिता से तरह-तरह की बातें कहती थी।
परिवार का दावा है कि इसी वजह से देवप्रिया मानसिक रूप से परेशान थी। पिछले दिनों उसका पति युवक के जाकर उत्पात मचाया था। परिवार ने बताया कि देवप्रिया की डायरी में लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए पति और बेटी को जिम्मेदार ठहराया है।
हालांकि देवप्रिया की मां ने कहा कि हम केस दर्ज नहीं कराएंगे जबकि उसकी बेटी ने कहा है कि वह अपने पिता के साथ रहेगी।
घटना के बाद वार्ड नंबर 30 के पार्षद सौमित्र घोष ने कहा, “देवप्रिया ट्रैफिक होमगार्ड के तौर पर काम करती थी। हमें पता चला है कि पारिवारिक परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”
चंदननगर कमिश्नरेट की ओर से इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी


