spot_img

Surajpur : 12 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत

सूरजपुर : (Surajpur) जिले के खड़गवां पुलिस चौकी अंतर्गत नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान रायपुर के एक अस्पताल में बीते देर रात मौत हो गया है। इस घटना से परिजनों के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के खड़गवां पुलिस चौकी (Khargwan police station of Surajpur district) अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने माता पिता के साथ अपने नानी के घर रहती थी। इसी दौरान एक जून को पीड़िता के साथ उसी गांव के एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म के बारे में परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन, छह जून को नाबालिग बच्ची का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे अंबिकापुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ।

परिजनों ने पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया। खड़गवां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की और आरोपित नाबालिग को हिरासत में लिया। आरोपित को बीते शाम कोर्ट में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। इधर, पीड़िता की खराब स्थिति के कारण उसे राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां आठ दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में एसपी संतोष महतो (SP Santosh Mahato) ने आज रविवार को बताया कि, पूरी घटना खड़गवां पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ एक नाबालिग के द्वारा दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर ली गई है। नाबालिग आरोपित को हिरासत में लेकर कोर्ट के आदेश पर संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles