लखनऊ : (Lucknow) लखनऊ के होटल द सेंट्रम (Hotel The Centrum) में रविवार को क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी (ring ceremony of cricketer Rinku and MP Priya Saroj) में शामिल हाेने पहुंचें भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष एवं सांसद राजीव शुक्ला (Board of Control for Cricket in India (BCCI) Vice President and MP Rajiv Shukla) ने पत्रकारों से कहा कि दाे अलग-अलग क्षेत्र के युवा एक साथ जीवन से जुड़ने जा रहे हैं।
एक क्रिकेट जगत के उभरते हुए युवा खिलाड़ी हैं ताे दूसरा राजनीतिक जगत की उभरती हुई युवा नेत्री। इस युवा जाेड़ी काे मिलकर रिंग सेरेमनी शुभकामनाएं दी हैं।
राजीव शुक्ला ने कहा कि रिंकू सिंह एक क्रिकेटर के रूप में और प्रिया सांसद के रूप में अपने अपने क्षेत्र में सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए ये शानदार जोड़ी सफल रहेगी। युवा जाेड़ी एवं परिवार के सदस्यों को रिंग सेरेमनी की हार्दिक बधाई।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने इस दाैरान भारतीय क्रिकेट टीम काे लेकर पत्रकाराें के पूछे गये प्रश्नों का भी उत्तर दिया। होटल द सेंट्रम के मुख्य द्वार पर राजीव शुक्ला का अयोजकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।


