चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब पुलिस ने सीमा पार से होने वाली हथियार तस्करी का पर्दा फाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करके आठ पिस्टल बरामद की है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है।
डीजीपी ने बताया कि विशेष खुफिया जानकारी के आधारपर अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने दोनों तस्करोंको उस वक्त दबोचा, जब वे पाकिस्तानी तस्कर नूर से अवैधहथियारों की खेप लेकर आ रहे थे। पूछताछ में पता चला कि ये हथियार पाकिस्तान से आए थे और इसके पीछे विदेश में बैठे तस्कर है
डीजीपी के मुताबिक तस्करों से मिले मोबाइल की जब जांच की गई तो उससे पाकिस्तान में बैठे तस्कर नूर का नाम सामने आया है। इसी नूर ने ड्रोन के माध्यम से इन हथियारोंकी खेप को भारतीय सीमा में भेजा था। इस संबंध में एसएसओसी थाना, अमृतसर की खेप को भारतीय सीमा में भेजा था। इस संबंध में एसएसओसी थाना, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है।


