spot_img

New Delhi : मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमले के आरोपित और साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज चंदरजीत सिंह ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। एनआईए ने 10 अप्रैल की शाम तहव्वुर को दिल्ली के पालम वायुसेना अड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार काे तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान तहव्वुर राणा की ओर से पेश वकील ने जेल में उसकी खराब तबीयत का जिक्र किया जिसके बाद कोर्ट ने जेल प्रशासन को तहव्वुर राणा के स्वास्थ्य संबंधी स्टेटस रिपोर्ट 9 जून तक दाखिल करने का आदेश दिया।

तहव्वुर राणा ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने की अनुमति देने की मांग की है। इस पर 9 जून को सुनवाई होनी है। याचिका का नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने विरोध किया है। एनआईए ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा है कि अगर तहव्वुर राणा को अपने परिवार से बात करने की अनुमति दी गई तो संवेदनशील सूचनाओं का खुलासा हो सकता है।

24 अप्रैल को भी पटियाला हाउस कोर्ट ने तहव्वुर राणा को अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की अनुमति की मांग खारिज कर दी थी। तहव्वुर राणा फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

Thailand Open 2026 : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर

बैंकॉक : (Bangkok) भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Explore our articles