spot_img

Howrah : नवविवाहिता ने इमारत से कूदकर दी जान

हावड़ा : (Howrah) जमाई षष्ठी के मौके पर मायके आई नवविवाहिता ने सोमवार सुबह बहुमंजिली इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रीति बाग मजूमदार (25) के रूप में हुई है। घटना उलुबेरिया नगरपालिका के वार्ड नंबर 28 के लतिबपुर इलाके में घटी।

सूत्रों के अनुसार, प्रीति बाग मजूमदार की शादी छह महीने पहले बागांडा निवासी ऋत्विक मजूमदार से हुई थी। दोनों की पहचान पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद धूमधाम से विवाह हुआ। रविवार को जमाई षष्ठी के मौके पर प्रीति अपने पति के साथ मायके आई थी।

परिवार वालों के अनुसार, दिनभर सबने साथ मिलकर त्योहार मनाया। रात में सका पति लौट गया जबकि प्रीति मायके में ही रुक गई।
प्रीति की मां पुतुल बाग ने बताया कि रात में खाना खाकर हम मां-बेटी काफी देर तक बातें कर रहे थे। फिर कब सो गए, पता ही नहीं चला। सुबह शोरगुल सुनकर आंख खुली। जब दरवाजा खोलने गई तो देखा गेट पर ताला है और चाबी नीचे पड़ी है। जैसे-तैसे बाहर निकलकर नीचे गई तो देखा, मेरी बेटी जमीन पर पड़ी है।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रीति को ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रीति की मां ने साफ तौर पर कहा कि बेटी ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उलुबेरिया शरतचंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Explore our articles