spot_img

Norway Chess 2025 : विश्व चैम्पियन गुकेश ने वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को दी करारी शिकस्त

स्टावेंगर : (Stavanger) नॉर्वे चेस 2025 के छठे राउंड (sixth round of Norway Chess 2025) में सभी बोर्डों पर जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। इस दिन का सबसे चर्चित मुकाबला विश्व चैम्पियन डी गुकेश (world champion D Gukesh) और वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन के बीच हुआ। लंबे और कड़ी टक्कर वाले इस मैच में कार्लसन शुरुआत में बेहतर स्थिति में दिखे, लेकिन टाइम ट्रबल में उनकी एक बड़ी चूक ने गुकेश को मौका दिया और उन्होंने बढ़त लेकर शानदार जीत दर्ज की।

बाकी के दो क्लासिकल मैच यी वेई बनाम अर्जुन एरिगैसी और फैबियानो कारुआना बनाम हिकारु नाकामुरा के बीच कड़ी टक्कर के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुए। हालांकि, अर्जुन और कारुआना ने आर्मगेडन मुकाबलों में जीत दर्ज कर महत्वपूर्ण अतिरिक्त अंक हासिल किए। इन परिणामों के साथ कार्लसन और कारुआना अब टूर्नामेंट की संयुक्त बढ़त पर हैं।

नॉर्वे चेस वुमन टूर्नामेंट में म्यूजिचुक और कोनेरू हंपी साझा लीड पर

महिला टूर्नामेंट में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी, जहां तीन क्लासिकल मैच ड्रॉ हुए और उसके बाद तीन आर्मगेडन गेम खेले गए। अन्ना म्यूजिचुक, वैशाली रमेशबाबू और वेनजुन जू ने आर्मगेडन में जीत हासिल की। टूर्नामेंट के इस चरण में म्यूजिचुक और कोनेरू हंपी अब संयुक्त लीड पर हैं, जो आने वाले राउंड्स में जोरदार मुकाबले की उम्मीद जगाते हैं।

Explore our articles