spot_img

Kamrup : एनआईए ने एक युवक एवं उसके पिता व बहन को किया गिरफ्तार

कामरूप (असम) : (Kamrup) जिले के रेशम नगरी के रूप में विख्यात सुवालकुची से शनिवार तड़के असम पुलिस की सहायता से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (NIA) ने अभियान चलाया। अभियान सुवालकुची के बसंतपुर में चलाया गया। इस दाैरान पिता-बहन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हिरक कलिता के रूप में की गयी है। वहीं पिता की शिनाख्त निरेन कलिता और बहन का नाम रूपाली कलिता बताया गया है।

शनिवार तड़के 3 बजे से सुबह 5 बजे तक असम पुलिस और एनआईए ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने परिवार के 4 मोबाइल फोन तथा घरेलू दस्तावेज जब्त किए हैं।

निरेन कलिता पेशे से एक राजमिस्त्री हैं। दूसरी ओर, युवक ई-रिक्शा चालक है। एनआईए ने क्यों अभियान चलाकर युवक तथा उसके पिता और बहन को गिरफ्तार किया है, यह अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।

Explore our articles