spot_img

New Delhi : देश का कोयला आयात 2024-25 में 7.9 फीसदी घटा, 60,682 करोड़ रुपये की हुई बचत

नई दिल्ली : (New Delhi) देश का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 7.9 फीसदी घटकर 24.36 करोड़ टन रह गया, जिससे लगभग (60,681.67 करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश का कोयला आयात 26.45 करोड़ टन रहा था।

कोयला मंत्रालय के मुताबिक कोयला आधारित बिजली उत्पादन वित्‍त वर्ष 2024-25 के दौरान 3.04 फीसदी बढ़ गया, लेकिन ताप-विद्युत बिजली संयंत्र द्वारा मिश्रण के लिए कोयला आयात में 41.4 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ये आयातित कोयले पर निर्भरता कम करने और कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए जारी भारत के प्रयासों को दर्शाता है।

कोयला मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने और कोयला आयात कम करने के लिए वाणिज्यिक कोयला खनन और मिशन कोकिंग कोल सहित कई पहल को लागू किया है। इन प्रयासों से वित्‍त वर्ष 2023-24 के मुकाबले वित्‍त वर्ष 2024-25 के दौरान कोयला उत्पादन में पांच फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। बिजली क्षेत्र से इतर गैर-विनियमित क्षेत्र में अधिक महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है, जिसमें आयात में सालाना आधार पर 8.95 फीसदी की गिरावट आई है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles