spot_img

New Delhi : दिल्ली सरकार देगी 125 सिख दंगा पीड़ितों को सरकारी नौकरी, 19 को बांटे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने 1984 के सिख दंगों के 125 पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने जा रही है। इनमें से 19 लोगों को आज दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने सिख पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों के पीड़ितो को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कभी भी अधिकार नहीं दिए। पिछली सरकारों ने पीड़ितों को किसी प्रकार का सहयोग नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही पीड़ित सिखों को सहायता राशि भी मिल पायी है।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार पीड़ित सिख परिवारों के साथ खड़ी है। दिल्ली सरकार पीड़ित सिख परिवारों के 125 सदस्यों को नौकरियां देने जा रही है।

वहीं कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर रेखा गुप्ता ने कहा कि तत्काल कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। कोविड-19 के नए वेरिएंट में अभी तक सिर्फ खासी, जुखाम जैसा एक मौसमी वायरस ही सामने आया है। दिल्ली के लोगों को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। गुप्ता ने कहा कि सरकार ने अस्पतालों को एक स्वास्थ्य सलाह भेजी है। जिसमें उन्हें किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यह सिर्फ एक एहतियाती कदम है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles