spot_img

Asian Athletics Championships 2025 : सर्विन सेबास्टियन ने 20 किमी रेस वॉक में जीता कांस्य

नई दिल्ली : (New Delhi) एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (Asian Athletics Championships 2025) में भारत को पहला पदक मिल गया है। पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में सर्विन सेबास्टियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने 1:21:13.60 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपने करियर का पहला एशियाई पदक हासिल किया।

सर्विन सेबास्टियन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में पदक जीतने वाले आठवें भारतीय बन गए हैं। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाया है।

महिलाओं की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत की अनुभवी एथलीट अन्नू रानी पदक से चूक गईं। उन्होंने अपनी तीसरी कोशिश में 58.40 मीटर दूर भाला फेंका, लेकिन वह उन्हें सिर्फ चौथे स्थान तक ही ले जा सका।

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भारत की रूपल चौधरी और विध्या रामराज (India’s Rupal Chaudhary and Vidya Ramraj) ने अपने-अपने हीट में पहला और दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों से फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ के हीट में यूनूस शाह (Yunus Shah) ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, 400 मीटर दौड़ में विशाल टीके ने 46.05 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, जय कुमार क्वालिफिकेशन मार्क से मामूली अंतर से चूक गए। एशियन चैंपियनशिप में भारतीय दल की उम्मीदें बढ़ीं हैं और आने वाले मुकाबलों में पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles