spot_img
Home business-mr BUSINESS New Delhi : जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को म्यूचुअल फंड कारोबार के...

New Delhi : जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सेबी की मंजूरी

0
293

नई दिल्ली : (New Delhi) जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) (SEBI) से भारत में अपने म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए निवेश प्रबंधक के रूप में परिचालन शुरू करने के लिए विनियामक मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ ही अब कंपनी जल्द ही भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार में कदम रख देगी।

कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक की संयुक्‍त उद्यम जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। ये जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट, जियो फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक कंपनी का 50-50 का सयुंक्त उद्यम है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड (Jio Financial Services Limited) की गैर-कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने जारी बयान में कहा कि ब्लैकरॉक के पास वैश्विक निवेश विशेषज्ञता है, तो जियो के पास डिजिटल-फर्स्ट इनोवेशन, ब्लैकरॉक के साथ हमारी यह साझेदारी एक सशक्त साझेदारी है। हम मिलकर हर भारतीय के लिए निवेश को सरल, सुलभ और समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईशा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट भारत में वित्तीय सशक्तीकरण के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा।

वहीं, ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा कि जियो ब्लैकरॉक सीधे निवेशकों को कम लागत पर संस्थागत गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने, भारत में अधिक लोगों को पूंजी बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद करेगा।

उल्‍लेखनीय है कि इस खबर के बीच जियो फाइनेंशियल के शेयर में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसका भाव कारोबार के दौरान 290 रुपये के पार पहुंच गया। वहीं, एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। यह कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और ब्लैकरॉक की संयुक्‍त उद्यम है।