spot_img

Bhopal : मध्‍य प्रदेश में आज इंदौर-उज्जैन समेत 30 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल : (Bhopal) मध्य प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। इंदौर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन मंगलवार को भी इंदौर-उज्जैन समेत 30 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। वहीं चार शहरों में तापमान 40 से अधिक रहा, बाकी के शहरों में तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, अभी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। इस बार नौतपा के दूसरे दिन सोमवार को प्रदेश के 4 शहर- नौगांव में 41.6 डिग्री, खजुराहो में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री और दमोह में पारा 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा।

यदि पिछले साल नौतपा के दूसरे दिन 26 मई की बात करें तो 38 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक था। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 46.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, शाजापुर में 46.6 डिग्री, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 46.5 डिग्री, गुना-सागर में 46.2 डिग्री, खजुराहो-सीहोर में 46 डिग्री, आंवरी में 45.7 डिग्री, ग्वालियर में 45.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.5 डिग्री, भोपाल में 45.4 डिग्री, दमोह में 45.2 डिग्री, खंडवा में 45.1 डिग्री, शिवपुरी, खरगोन और नौगांव में 45 डिग्री दर्ज किया गया था।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles