spot_img
Home Ahmedabad Ahmedabad : अहमदाबाद के एयरपोर्ट आइकोनिक रोड पर ‘मां भारती’ के जयघोष...

Ahmedabad : अहमदाबाद के एयरपोर्ट आइकोनिक रोड पर ‘मां भारती’ के जयघोष के साथ अहमदाबादियों की उमड़ी देशभक्ति

0
316

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान छलका ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का साहस, शौर्य और पराक्रम

अहमदाबाद : (Ahmedabad) ऑपरेशन सिंदूर के साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद में सोमवार शाम को आयोजित रोड शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने रोड शो में सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी इस रोड शो में शामिल हुए।

अहमदाबाद के एयरपोर्ट आइकोनिक रोड पर आयोजित भव्य रोड शो में ‘मां भारती’ के जयघोष के साथ अहमदाबादवासियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार व्यक्त किया। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में भारतीय सेना की शौर्यपूर्ण कार्यवाही और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाले विभिन्न टेबलो, देशभक्ति व्यक्त करने वाले होर्डिंग्स, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। तिरंगे की थीम पर की गई शानदार रोशनी से एयरपोर्ट आइकोनिक रोड जगमगा उठा।

रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोड शो के रास्ते पर बच्चे सहित नागरिकों ने हाथ में तिरंगा लहराया और पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत-सम्मान किया। सिंदूर सम्मान यात्रा में अहमदाबादवासियों ने तिरंगे के साथ अटूट देशभक्ति और देश प्रेम की भावना प्रदर्शित की। रोड शो में भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा करते हुए प्ले कार्ड और बैनरों के कारण चारों ओर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का प्रभावशाली दृश्य बन गया। विभिन्न धर्मों, समाजों और संस्थाओं के लोगों ने विविध पोशाकों, चित्रों और बैनरों के साथ इस रोड शो में भाग लिया।