spot_img

Mumbai : ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

मुंबई : (Mumbai) काफी समय से अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ (actor Rajkumar Rao’s film ‘Bhool Chook Maaf’) को लेकर चर्चा जारी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही दर्शक भी राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सामने आई एक नई खबर ने राजकुमार राव और फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका देने की संभावना बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूल चूक माफ’ रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज जैसी कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गई है, जहां से दर्शक इसे मुफ्त में हाई क्वालिटी में डाउनलोड कर रहे हैं। इस वजह से कई लोग सिनेमाघरों में जाकर टिकट खरीदने के बजाय घर पर ही यह फिल्म फ्री में देखने लगे हैं, जिससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। यह खबर राजकुमार राव और निर्माताओं के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के निर्देशन का जिम्मा करण शर्मा (Karan Sharma) ने संभाला है, जबकि इसके निर्माता दिनेश विजान हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार वामिका गब्बी (Vamika Gabbi) के साथ नजर आ रही है। राजकुमार ने फिल्म में रंजन का किरदार निभाया है, जबकि वामिका ने तितली की भूमिका निभाई है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

Explore our articles