जीएसटी ने व्यापारियों के किया जागरूकता कार्यक्रम
गाजियाबाद : (Ghaziabad) जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच सामान्य स्थापित करने के उद्देश्य राकेश मार्ग पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राकेश मार्ग स्थित जेकेएम लीला होंडा के शोरूम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन मानवेंद्र सिंह ने व्यापारियों को सरकार द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनके शंकाओं का समाधान भी किया ।
मानवेंद्र सिंह ने व्यापारियों को सलाह दी की वह अपनी रिटर्न निल में भरने के बजाय कम से कम 1000 का टैक्स अवश्य भरे। यह व्यापारियों के लिए काफी लाभप्रद होता है । उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने पंजीकृत व्यापारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर 10 लख रुपए का बी द्वार जाकर किया मा की योजना बनाई है। इसके तहत यदि किसी व्यापारी के साथ आकस्मिक दुर्घटना होती है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके पारिवारिक सदस्यों को केवल विभाग में पंजीकरण करना होगा। उसके बाद विभाग खुद ही 10 लाख रुपये की धनराशि मृतक आश्रितों को उपलब्ध करा देती है। गाजियाबाद में पिछले साल आकस्मिक मृत्यु होने पर तीन व्यापारियों के मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए गए थे। इस मौके पर व्यापारियों ने भी कई सवाल किये। जिनके जवाब अधिकारियों ने दिए। शोरूम के अध्यक्ष योगेश सलूजा ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। स्थानीय पार्षद उदित मोहन गर्ग ने सभी का धन्यवाद अदा किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर गौरव गर्ग, उदित मोहन गर्ग, अंकुर गर्ग, विजय चौहान, कफील मलिक, ब्रह्मपाल यादव श्याम किशोर शुक्ला सहित व्यापारी मौजूद रहे।


