
मुंबई: मुंबई के बी.वाई.एल. नायर चैरिटेबल हॉस्पिटल (BMC, मुंबई सेंट्रल) में जुवेनाइल नासोफैरिंजियल एंजियोफाइब्रोमा (JNA) से पीड़ित 17 वर्षीय विनय कुमार जायसवाल की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह दुर्लभ और गंभीर किस्म की ट्यूमर संबंधी सर्जरी 16 मई को ENT विभाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई।
इस महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि को ENT विभाग के प्रमुख डॉ. बच्ची हाथीराम, प्रोफेसर (अतिरिक्त) डॉ. विक्की खट्टर, और अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। अस्पताल स्टाफ और सभी तकनीकी विशेषज्ञों के सहयोग और समर्पण ने इस सर्जरी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विनय पिछले 5 महीनों से इस गंभीर स्थिति से जूझ रहा था, जिसका असर उसकी श्वसन प्रक्रिया और जीवनशैली पर पड़ रहा था। समय पर निदान और उचित मेडिकल टीम की मदद से अब वह स्वस्थ है और जल्द ही पूरी तरह से सामान्य जीवन में लौटने की उम्मीद है।
इस केस में लक्ष्मण जायसवाल और उनकी मीडिया टीम ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया, जिससे उपचार प्रक्रिया के हर चरण को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सका।
नायर अस्पताल के ENT विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि इस प्रकार के मामलों में कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यदि किसी को JNA या इससे मिलती-जुलती ENT संबंधित समस्या हो तो वे B.Y.L. नायर चैरिटेबल हॉस्पिटल, मुंबई सेंट्रल से संपर्क कर सकते हैं।


