spot_img

Dantewada : 61 लाख की ठगी के वारदात काे अंजाम देने वाले चार आराेपित गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : (Dantewada) छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिला के गीदम निवासी भूपेंद्र तेलामी से 61 लाख रुपये के धाेखाधड़ी मामले में पुलिस ने चार आराेपिताें को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि पुलिस की टीम काे राजस्थान रवाना कर जोधपुर से ठगी के आराेपित बीरम राम नायक, पेम्पाराम, फलोदी से शिशुपाल एवं जयपुर से जितेंद्र मैरोटा को गिरफ्तार कर इनके पास से ठगी के 5 लाख रुपये बरामद किए गए।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत हारम के निवासी भूपेंद्र तेलामी को ठगों ने पहले ऑनलाइन मार्केटिंग बिजनेस से जोडकर पहले मुनाफा दिलाकर विश्वास अर्जित किया फिर अलग-अलग खाते में कुल 61 लाख रुपये डलवाकर ठगी की वारदात काे अंजाम दिया । ठगाें ने पूरी वारदात काे राजस्थान से अंजाम दिया । एसपी राय ने बताया कि पुलिस की टीम काे राजस्थान रवाना जोधपुर से ठगी के आराेपी बीरम राम नायक, पेम्पाराम, फलोदी से शिशुपाल एवं जयपुर से जितेंद्र मैरोटा को गिरफ्तार कर इनके पास से ठगी के 5 लाख रुपए बरामद किए गए। साथ ही इनके बैंक खाते में 3 लाख रुपये को होल्ड करवाया गया। गिरफ्तार आराेपिताें के विरूद्ध गीदम थाना में कार्यवाही के उपरांत आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।

पीड़ित भूपेंद्र तेलामी के अनुसार उसके वॉट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक कंपनी (द गुड गाइस इलेक्ट्रानिक कंपनी) का मैसेज आया था। जिसमें हर दिन 1200 से 6000 रुपये तक कमाने का जिक्र था, जिससे वह जुड़ गया। ऑनलाइन जुड़ने के बाद उसके वॉलेट में 10 हजार रुपये भी आ गए। इसके बाद इसी तरह के कई झांसे में लेकर ठगी की गई । पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उन्हें डेमो करने को कहा, जिसमें 20 टेंडर को ओपन करना था, टेंडर में इलेक्ट्रॉनिक सामान था। उसमें कुछ पैसे भी लगाने थे, जिसमें से प्रॉफिट निकलकर लाभ में शामिल हो रहा था। टेंडर पूरा करने के बाद लगाई हुई राशि और लाभ एक साथ युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था। लाभ देखकर फिर युवक टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ गया, यहीं से ठगी का असली खेल शुरू हुआ। युवक से फाइनेंशियल कंसल्टेंट से संपर्क करने को कहा गया। उसे मोबाइल नंबर भी दिए गए। जिसके बाद युवक को कई अलग-अलग खातों में पैसे डलवाने कहा गया, उसे भरोसे में लिया गया। वहीं बैंक खातों में लगभग 61 लाख रुपये डलवा लिए। जब उसने सारे पैसे डाले और फिर ठगाें ने फोन बंद कर दिया, कोई रिप्लाई नहीं दिया तो उसे आभास हुआ कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हो गया है। जिसके बाद युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने जवानों की एक टीम बनाई। साइबर सेल को भी एक्टिव किया गया। युवक ने जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांजेक्शन किए थे, फोन नंबर और टेलीग्राम चैनल की डिटेल्स निकलवाई गई, पता चला कि ये खाते राजस्थान के हैं, तो उनके लोकेशन निकलवाकर पुलिस की टीम काे राजस्थान रवाना कर जोधपुर से बीरम राम नायक, पेम्पाराम, फलोदी से शिशुपाल और जयपुर से जितेंद्र मैरोटा को गिरफ्तार कर इनके पास से ठगी के 5 लाख रुपये बरामद किए गए। साथ ही इनके बैंक खाते में 3 लाख रुपये को होल्ड करवाया गया। एसपी ने बताया कि सभी मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles