spot_img

Sehore : मध्य प्रदेश के सीहोर में मुंडन कार्यक्रम में मटका कुल्फी खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार

सीहोर : (Sehore) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले (Sehore district of Madhya Pradesh) की जावर तहसील अंतर्गत ग्राम भाऊखेड़ी में मटका आइसक्रीम खाने से सोमवार की रात करीब 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद बच्चों को रात में ही जावर और आष्टा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चों का इलाज जारी है। तीन बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बाकी बच्चों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

ग्राम भाऊखेड़ी में सोमवार शाम मामा के यहां मान उतारने के कार्यक्रम में बच्चे शामिल हुए थे। इसी दौरान यहां एक मटका कुल्फी वाला पहुंचा। बच्चों ने कुल्फी खाई। इसके लगभग आधा घंटे बाद इन्हें उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। इसके बाद एक-एक करके लगभग 40 बच्चे बीमार हो गए। परिजन तत्काल बच्चों को लेकर जावर के निजी अस्पतालों पहुंचे। वहीं कुछ को आष्टा में लाकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। लगभग 11 बच्चों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और आनन-फानन में आष्टा के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों को बुलाकर इनका इलाज शुरू किया गया।

स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और इन बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना। बताया जा रहा है कुल तीन बच्चों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है। बाकी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, जो स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं।

जावर थाना प्रभारी अनीता देयरवाल ने बताया कि भाऊखेड़ी निवासी सुरेन्द्र की शिकायत पर कुल्फी विक्रेता अफजल के खिलाफ धारा 274, 275 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने वनीला पाउडर और अन्य सामग्री मिलाकर कुल्फी बनाई थी, जो अधिक तापमान के कारण खराब हो गई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Kishanganj : किशनगंज SDPO गौतम कुमार पर शिकंजा, आय से ₹1.94 करोड़ अधिक संपत्ति का आरोप

किशनगंज : (Kishanganj) बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) (EOU) ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ-वन गौतम कुमार (Gautam Kumar) के...

Explore our articles