spot_img

Mumbai : मुंबईकरों को बड़ी राहत, यातायात के लिए खुला गोखले ब्रिज

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के अंधेरी पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले गोपाल कृष्ण गोखले रेलवे ब्रिज (Gopal Krishna Gokhale Railway Bridge) के दूसरे हिस्से को रविवार को यातायात के लिए खुला कर दिया गया। इस नए पुल से ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री व मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार ने इसका उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में सांसद रवींद्र वायकर, विधायक अमित साटम, मुरजी पटेल, अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शेलार ने कहा कि ब्रिज का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा हो गया है। यह इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण है। इस पुल से सांताक्रूज़ और गोरेगांव के बीच यातायात में सुधार होगा। इसके खुल जाने से मुंबई के विकास की गति चार गुना बढ़ जाएगी। यह नया पुल यातायात की भीड़ को कम करेगा और लोगों को सुरक्षित, तेज और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा. सांसद वायकर ने कहा कि अंधेरी में उषा नाला और विल्सन टॉकीज को जोड़ने के लिए एक नया फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए एक सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मढ़-मार्वे पुल का काम भी शुरू किया जाना चाहिए। विधायक साटम ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में मुंबई मनपा की अक्षमता और अस्पष्टता के कारण पुल के काम में देरी हुई। जुलाई 2018 में गोखले ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मनपा ने ढहे हुए क्षेत्र के पुनर्निर्माण पर विचार करना शुरू किया। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बीएमसी प्रशासन ने 20 महीने की देरी के बाद मार्च 2020 में कार्य आदेश जारी किया। पुराने पुल को तोड़ने का काम जनवरी 2023 में शुरू हुआ और नए पुल का निर्माण मार्च 2023 में शुरू हुआ।

अतिरिक्त मनपा आयुक्त बांगर ने कहा कि गोखले ब्रिज का काम 30 अप्रैल 2025 तक पूरा करने की योजना थी. लेकिन लोहे की बीम लगाने के काम में कुछ समय लग गया। कई चुनौतियों और रुकावटों के बावजूद परियोजना निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। मनपा के ब्रिज विभाग ने मानसून से पहले 3 फ्लाईओवर खोलने की योजना बनाई थी। गोखले ब्रिज खुल चुका है। विक्रोली ब्रिज को 31 मई 2025 तक और कर्नाक ब्रिज 10 जून 2025 तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Election 26 : ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अमित शाह पर भी कसा तंज

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief...

Explore our articles