spot_img

Kolkata : कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर रूट पर बुद्ध पूर्णिमा के दिन कम चलेंगी मेट्रो ट्रेनें

कोलकाता : (Kolkata) बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के दिन यानी सोमवार को कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर रूट पर मेट्रो सेवाएं कम मिलेगी। हालांकि पहली और आखिरी मेट्रो ट्रेनें इन दोनों मेट्रो स्टेशन से निर्धारित समय पर रवाना होंगी।

आमतौर पर कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर और दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष के बीच ब्लू लाइन पर प्रतिदिन 262 मेट्रो ट्रेनें चलती हैं। कोलकाता मेट्रो रेल प्राधिकरण (Kolkata Metro Rail Authority) के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन कुल 118 जोड़ी मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। इस दिन सुबह 6:50 बजे नोआपाड़ा से कवि सुभाष और कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर रूट पर सेवाएं शुरू होंगी। जबकि दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष और महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर के लिए सुबह 6:55 बजे मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी।

टर्मिनल स्टेशन से अंतिम मेट्रो सेवा भी अन्य दिनों की तरह निर्धारित समय पर उपलब्ध रहेगी। आखिरी मेट्रो दक्षिणेश्वर रूट पर कवि सुभाष से रात 9:30 बजे रवाना होगी। दूसरी तरफ आखिरी मेट्रो दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष रूट पर रात 9:28 बजे और कवि सुभाष से दमदम रूट पर रात 9:40 बजे रवाना होगी। विशेष रात्रि मेट्रो रात्रि 10:40 बजे रवाना होगी। बुद्ध पूर्णिमा पर ग्रीन लाइन-1, ग्रीन लाइन-2, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर सेवाएं सामान्य रहेंगी।

Explore our articles