spot_img

Maharashtra : फिल्म मेकअप आर्टिस्ट गायकवाड का निधन

महाराष्ट्र : (Maharashtra) बॉलीवुड के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वे वे 61 वर्ष के थे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायकवाड ने हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में अपने अद्भुत काम से अलग पहचान बनाई थी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शिंदे ने अपनी शोक जताते हुए कहा कि विक्रम गायकवाड “जादूगर’ थे। उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई पात्रों को जीवंत किया था। उन्होंने सरदार, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, पानीपत, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, दंगल, पीके और बेल बॉटम समेत कई फिल्मों के लिए बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम किया था। कुछ साल पहले उन्हें स्ट्रोक हुआ था। हाल के दिनों में पीलिया के कारण उनकी सेहत और खराब हो गई थी। शनिवार शाम मुंबई के दादर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Explore our articles