spot_img

Anantnag : अनंतनाग के लारनू में ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत

अनंतनाग : (Anantnag) दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू के डक्सुम इलाके के पास शुक्रवार को एक लोड कैरियर (ऑटो) के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार एक लोड कैरियर (ऑटो) चालक ने लारनू के डक्सुम इलाके में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क से फिसल गया जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुजफ्फर अहमद जरगर पुत्र मोहम्मद शफी जरगर और आसिफ अहमद पुत्र बशीर दोनों निवासी बटमालू श्रीनगर के रूप में हुई है।

घायल की पहचान आकिब अहमद शेख के रूप में हुई है और उसे इलाज के लिए एसडीएच कोकरनाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Explore our articles