spot_img

Mumbai : विवादित बयान के बाद कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सोनू निगम का गाना

मुंबई : (Mumbai) हाल ही में गायक सोनू निगम (singer Sonu Nigam) एक विवाद में फंस गए हैं। यह विवाद उनके उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने एक कन्नड़ प्रशंसक की गाने की मांग को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (terrorist attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir) से जोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही कन्नड़ समुदाय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। अब एक आने वाली कन्नड़ फिल्म से सोनू निगम का गाना हटा दिया गया है। यह कदम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

सोनू निगम से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कन्नड़ समुदाय से माफी जरूर मांगी है, लेकिन इसके बावजूद समुदाय ने उनके प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई है। पहले कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें बैन कर दिया और अब ताजा घटनाक्रम में उनकी आवाज में रिकॉर्ड एक गाना हटाने का फैसला लिया गया है। यह गाना अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ‘कुलादल्ली कील्यावुडो’ (‘Kuladalli Kilayavudo’) का हिस्सा था। फिल्म के निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस फैसले की पुष्टि की और सोनू निगम के बयान को ‘अनुचित और असंवेदनशील’ बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म का उद्देश्य दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं हैै।

फिल्म ‘कुलादल्ली कील्यावुडो’ के निर्माताओं ने सोनू निगम के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक तीखा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “हमें इस बात में बिल्कुल शक नहीं है कि सोनू निगम बेहतरीन गायक हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट में जो भी किया, हम उससे खफा हैं। सोनू ने कन्नड़ लोगों की जो बेइज्जती की है, वो बर्दाश्त नहीं की जा सकती, इसलिए हमारी इस फिल्म से उनका गाना हटा दिया गया है।” इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे भविष्य में कभी भी सोनू निगम के साथ काम नहीं करेंगे। इस विवाद के बाद यह स्पष्ट है कि सोनू को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करना आसान नहीं होगा।

Lucknow : बिना कर्ज पूरी हुई 42,000 करोड़ की परियोजनाः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : (Lucknow) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अपने संसाधनों से पूरा करने में सक्षम है।...

Explore our articles