spot_img

Barpeta (Assam) : साेशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वाला युवक गिरफ्तार

बरपेटा (असम) : (Barpeta (Assam)) राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में असम के बरपेटा जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान साहिदुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो बाघबर थाना क्षेत्र के मन्दिया पठार गांव का निवासी है। सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट करने के आरोप में राज्यभर में अबतक 41 लोगाें काे गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

पुलिस के अनुसार, साहिदुल इस्लाम ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद, आई लव पाकिस्तान, कश्मीर में लोग कम मारे गए और मारने चाहिए थे जैसे देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट किए थे। इसके अलावा उसने “हिमंत बिस्व सरमा मुर्दाबाद” और “पाकिस्तान जिंदाबाद” जैसे नारे भी सोशल मीडिया पर साझा किए।

राज्य सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणियों को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, बावजूद इसके कुछ लोग अब भी पाकिस्तान समर्थक और सांप्रदायिक पोस्ट डाल रहे हैं। बरपेटा के पुलिस अधीक्षक सुसांत बिस्व सरमा ने बताया कि साहिदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Explore our articles