पलामू : (Palamu) भारतीय रिजर्व बैंक, रांची कार्यालय ने अप-लिफ्ट के अंतर्गत बुधवार को मेदिनीनगर के कुमारेश इंटरनेशनल बीएड कॉलेज के छात्रों और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं सहायता समूह प्रमुखों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया।
दोनों कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक रांची के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह कार्यालय ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और वित्तीय साक्षरता के प्रसार के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में केंद्रीय बैंक के बुनियादी और विकासात्मक कार्यकलापों, बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग एवं सतर्कता तथा वित्तीय जन-जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से छात्रों एवं समूह सदस्यों को परिचित कराया।
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों के लिए अत्यंत रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्राप्त हुए।


