spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति से मिले गृहमंत्री और विदेश मंत्री, पहलगाम हमले पर दिया अपडेट

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति को पहलगाम हमले और देश की सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मु से दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें जारी की हैं।

इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने पहलगाम हमले के बारे में विभिन्न देशों के राजदूतों को जानकारी दी। इस बैठक में जर्मनी, जापान, पोलैंड, यूनाइटेड किंगडम और रूस सहित कई देशों के राजदूत शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राजदूतों और उच्चायुक्तों को हमले की स्थिति, उसके पीछे के कारण और भारत की सुरक्षा रणनीति के बारे में बताया गया। सूत्रों के अनुसार ब्रीफिंग भारत के साथ सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने में रुचि रखने वाले देशों के लिए थी।

New Delhi : बेंगलुरु और मुंबई के बीच शुरू होगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू...

Explore our articles