spot_img

New Delhi : विप्रो का चौथी तिमाही में मुनाफा 25.9 फीसदी बढ़कर 3,569 करोड़ रुपये

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने वित्‍त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2025 को समाप्‍त जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 25.9 फीसदी बढ़कर 3,569.6 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,834.6 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी की आमदनी 22,504.2 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के 22,208.3 करोड़ रुपये से 1.33 फीसदी की मामूली वृद्धि है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 6.43 फीसदी, तो आमदनी में 0.83 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विप्रो के मुताबिक पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उसका शुद्ध लाभ 18.9 फीसदी बढ़कर 13,135.4 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इस अवधि में कंपनी की आमदनी 0.74 फीसदी गिरकर 89,088.4 करोड़ रुपये रही। कंपनी का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही अप्रैल-जून के लिए आईटी सेवा कारोबार से उसका राजस्व करीब 1.5 फीसदी से 3.5 फीसदी गिरकर 250.5 करोड़ डॉलर से 255.7 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा।

उल्‍लेखनीय है कि विप्रो के कर्मचारियों की संख्या बीते वित्‍त वर्ष में 2,33,346 रही, जबकि इससे पिछले वित्‍त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,32,614 थी। बीएसई पर विप्रो के शेयर आज 1.4 फीसदी की मजबूती के साथ 247.50 रुपये के भाव पर बंद हुए। विप्रो ने नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles