spot_img

New Delhi : पुणे के औंध में शुरू हुआ​ भारत-उज्बेकिस्तान ​का संयुक्त सैन्य अभ्यास ​’डस्टलिक​’

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-उज्बेकिस्तान ​की सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास ​’डस्टलिक​’ बुधवार से विदेशी प्रशिक्षण नोड शुरू हुआ। पुणे के औंध में 28 अप्रैल तक ​होने वाले अभ्यास में 60 सैन्यकर्मियों की भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व जाट रेजिमेंट और भारतीय वायुसेना की एक बटालियन कर रही है। इस वर्ष अभ्यास का विषय अर्ध-शहरी परिदृश्य में संयुक्त बहु डोमेन उप-पारंपरिक संचालन की थीम पर आधारित है।

संयुक्त अभ्यास ​’डस्टलिक​’ का पिछला संस्करण अप्रैल​, 2024 में उज्बेकिस्तान के टर्मेज़ जिले में ​हुआ था। यह​ अभ्यास एक निर्धारित क्षेत्र पर कब्जा करने वाली आतंकवादी कार्रवाई का जवाब देने पर केंद्रित रहेगा। इसमें निरंतर संयुक्त अभियानों के लिए बटालियन स्तर पर एक संयुक्त संचालन केंद्र की स्थापना, जनसंख्या नियंत्रण उपायों, छापे, खोज-और-नष्ट करने वाले अभियानों जैसे आतंकवाद विरोधी मिशन को पूरा किया जाना और आतंकवादियों से निपटने के लिए हवाई सेना सहित गोलाबारी का उपयोग भी शामिल होगा।

अभ्यास के दौरान सेना और वायुसेना के विशेष बल आगे के संचालन के लिए माउंटिंग बेस के रूप में उपयोग के लिए एक हेलीपैड का प्रबंध करेंगे। अभ्यास में ड्रोन की तैनाती, मानव रहित विमान से निपटने के उपाय और वायुसेना अशांत क्षेत्रों में सैन्य बलों को बनाए रखने के लिए रसद सहायता भी शामिल होगी। इसके अलावा हेलीकॉप्टरों का उपयोग टोही और निगरानी, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशनऔर अन्य संबंधित मिशनों के लिए किया जाएगा।

संयुक्त अभ्यास डस्टलिक छठा संस्करण दोनों पक्षों को संयुक्त उप-पारंपरिक संचालन करने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने में सक्षम बनाएगा। यह दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन सौजन्यता और सौहार्द विकसित करने में सहायता करेगा। संयुक्त अभ्यास रक्षा सहयोग को भी बढ़ावा देगा और इससे दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बल मिलेगा।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles