spot_img

East Champaran : 16वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

पूर्वी चंपारण : (East Champaran) जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 16वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का समापन शनिवार को हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए शानदार अनुभव साबित हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वरीय उप समाहर्ता और जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार , डॉ कुमार सौरभ संघ उपाध्यक्ष और उप मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह में संघ के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने इस आयोजन की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल प्रतियोगिता में कुल 567 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन खेल के प्रति बच्चों में बढ़ते रुझान का प्रतीक है और भविष्य में चयनित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। डॉ. शरण ने ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ जैसे सरकारी अभियान का हवाला देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ा रहे हैं।समापन समारोह में संघ के सचिव अरविंद कुमार ने कार्यक्रम के सफलता की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और तकनीकी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव कुमार ने किया, जबकि शैलेन्द्र मिश्र बाबा, सुनील कुमार, अमित कश्यप, भानू प्रकाश, अरुण गुप्ता, हीरा लाल प्रसाद, शुभम कुमार तिवारी और रवि कुमार सिंह ने आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अमित सेन, रामेश्वर प्रसाद, संजय कुमार टूना, उमेश प्रसाद साह, ऋषि राज, संजय वर्मा, हरेंद्र प्रसाद, रुस्तम आलम, चंदा कुमारी, जयंत कुमार, सिद्धार्थ कुमार, विशाल भारद्वाज, हरिओम कुमार, आशीफ सेतु कुमार, दीक्षा श्रीवास्तव, रविराज, विकास कुमार जैसे अन्य प्रमुख सहयोगियों ने भी आयोजन की सफलता में अपना अमूल्य योगदान दिया।प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर-14 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर कृति सिंह द्धितीय स्थान साक्षी कुमारी तृतीय स्थान पर रिंकी कुमारी रही।600 मीटर दौड़ में प्रथम कृति सिंह द्धितीय दीपांजलि कुमारी व तृतीय पीहू कुमारी रही।

ऊंची कूद अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम दीपांजलि कुमारी द्धितीय अफ्सा प्रवीण व तृतीय अनुष्का पंडित रही।वही बालक वर्ग अंडर-16 100 मीटर दौड़ में प्रथम सावन कुमार द्धितीय विपुल कुमार व तृतीय गुलरेज अहमद रहे।जबकि 600 मीटर दौड़ में हिमांशु कुमार किशन कुमार व सुमित कुमार प्रथम द्धितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग अंडर-15 ऊंची कूद में प्रथम अयनांश चौधरी द्धितीय कुणाल कुमार व तृतीय अमित कुमार रहे।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles