spot_img

Gaighata : भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

गायघाटा : (Gaighata) रामनवमी की सुबह सात बजे के करीब एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई। घटना उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत ठाकुरनगर इलाके की है। घायल भाजपा कार्यकर्ता का नाम आशुतोष विश्वास है। घायल युवक को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गायघाटा थाने की पुलिस ने इस घटना में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा की है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आशुतोष पेशे से फूल विक्रेता है। हर सुबह ठाकुरनगर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पूजा के फूल बेचने के लिए ट्रेन से कोलकाता और अन्य जगह जाते हैं। रोज की तरह रविवार सुबह भी रामनवमी के दिन फूल लेकर अपनी पत्नी को स्टेशन छोड़ने गया था। आरोप है कि वापस आते समय उन्हें किसी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल और बाद में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
पीड़ित की पत्नी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई की। दर्ज शिकायत के आधार पर गायघाटा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Explore our articles