spot_img

Shimla : हिमाचल में दो दिन हीट वेव का अलर्ट, नौ अप्रैल से बरसेंगे बादल

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। राज्य के मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार कर गया है। पिछले कल ऊना में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। रविवार को राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल आया। मौसम विभाग ने आज व कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद प्रदेश में नौ अप्रैल से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जो अगले कुछ दिनों तक मौसम को प्रभावित करेगा। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की रिपोर्ट के मुताबिक छह से आठ अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि छह और सात अप्रैल को कुछ इलाकों में लू चलने के हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए ‘हीट वेव’ की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति विशेषकर मैदानी और शुष्क क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलेगी। नौ अप्रैल से मौसम में परिवर्तन शुरू होगा और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। नौ व 10 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज़ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए पीला अलर्ट जारी किया है।

इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को भी छिटपुट वर्षा और गरज के साथ बादल छाने की संभावना जताई गई है। 12 अप्रैल तक इसी तरह की मौसम गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

रविवार को प्रातः 8:30 बजे रिकॉर्ड किए गए न्यूनतम तापमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुछ क्षेत्रों जैसे ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य के हिल स्टेशनों शिमला और मनाली में भी गर्मी महसुस की जा रही है।

शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह मनाली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles