spot_img

Mumbai : लातुर के आयुक्त ने की आत्महत्या की कोशिश

गोली मारकर किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
मुंबई : (Mumbai)
लातुर नगर निगम के आयुक्त बाबासाहेब मनोहरे ने शनिवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल मनोहरे को तुरंत लातुर के सह्याद्रि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों के अनुसार, मनोहरे ने रात को अपने शासकीय आवास पर परिवार के साथ भोजन किया और बातचीत के बाद सोने चले गए। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवारजन जब कमरे में पहुंचे तो मनोहरे खून से लथपथ मिले। सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।

सह्याद्रि अस्पताल के निदेशक डॉ. हनुमंत किणीकर (Sahyadri Hospital Director Dr. Hanumant Kinikar) ने बताया कि आयुक्त की तुरंत सर्जरी की गई और अब उनकी स्थिति स्थिर है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही लातुर के पुलिस अधीक्षक सोमाय मुंडे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

New Delhi : सेना की बढ़ेगी ताकत

114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदानई दिल्ली : (New Delhi) देश की सुरक्षा व्यवस्था...

Explore our articles