spot_img

Mumbai : विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

‘वीएनपीएस-2025’ राष्ट्र स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
मुंबई : (Mumbai)
वसई स्थित विद्यावर्धिनी के अभियांत्रिकी और तंत्रज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्र स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता ‘वीएनपीएस-2025’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर दिलीप बसुमंतरी, वैजनाथ एकमुठे और हीरा शंकर जैसे विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विविध विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रोजेक्ट्स को पांच विभागों में वर्गीकृत कर तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया गया। आयोजन के संयोजक डॉ. उदय असोलेकर, प्राचार्य डॉ. राकेश हिमते और डॉ. विकास गुप्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

इस आयोजन को आईईईई, आईएसए, सीएसआई, आईईटीई, वीएमईए, आईएसएचआरएई, आईजीबीसी और एनएसडीसी जैसे राष्ट्रीय स्तर के छात्र संगठनों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। विद्यावर्धिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास वर्तक, कोषाध्यक्ष हसमुखभाई शाह और जॉइंट डायरेक्टर विशाल सावे ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और छात्र संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles