spot_img

Jalaun : महिला का शव फंदे से लटका मिला, जेवर गायब

जालौन : (Jalaun) कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नुनवई में बुधवार को महिला कांति देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला है।

कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि एक महिला का शव पेड़ से लटका हाेने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच की। पूछताछ में पता चला है कि मृतक महिला अपनी देवरानी खुशबू के साथ खेत में फसल काटने आई थी। लेकिन जब देवरानी खुशबू शाम चार बजे अकेली घर पहुंची ताे जेठानी के लापता हाेने की जानकारी दी। परिजनों ने खोजबीन की ताे महिला का शव बबूल के पेड़ पर साड़ी और गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक महिला के पति शिवराम पाल ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच में महिला के कान और नाक में पहना जेवर गायब है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles