spot_img

West Burdwan : सड़क दुर्घटना में दो की मौत

पश्चिम बर्दवान : (West Burdwan) पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा में बिरुडीहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे हुई एक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक चार पहिया वाहन ने नियंत्रण खो दिया और लगातार दो मोटरसाइकिलों से टकरा गया। इस हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। मृतक पानागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक छोटी कार ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिससे वे सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद कार ने 100 मीटर दूर एक अन्य बाइक को भी टक्कर मार दी।

एक प्रत्यक्षदर्शी रवि नायक ने बताया कि इस हादसे में एक गाड़ी ने दूसरी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद यह श्रृंखलाबद्ध टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तुरंत दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां दो बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरे घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

Explore our articles