spot_img

North 24 Parganas : पार्टी कार्यालय के सामने टीएमसी कार्यकर्ता की गोलीमार कर हत्या

उत्तर 24 परगना : (North 24 Parganas) उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया में मंगलवार रात तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के सामने एक तृणमूल कार्यकर्ता की कथित तौर पर अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर बुधवार सुबह इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले जांच शुरू हो गई है।

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने बेलघरिया स्थित तृणमूल कार्यालय के सामने सड़क पर एक युवक को पड़ा देखा। करीब से देखने पर पता चला कि सड़क पर पड़ा हुआ युवक तृणमूल कार्यकर्ता रेहान खान है। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। पुलिस और स्थानीय लोग युवक को सागरदत्त मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार रात बेलघरिया स्थित पार्टी कार्यालय के सामने बैठा था। कथित तौर पर उसी समय बदमाशों के एक समूह ने उन पर गोलियां चला दीं। एक गोली रेहान के गले में लगी। वह सड़क पर गिर गया। रेहान सारी रात वहीं पड़ा रहा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles