spot_img

Hathras : शॉर्ट सर्किट से श्रीहरि कोल्ड स्टोरेज में आग लगी

हाथरस : (Hathras)आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्रीहरि कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को शार्ट सर्किट के चलते सबसे ऊपरी चैंबर में आग लग गईं। लाखों के नुकसान होने का अनुमान है। मौके पर छह से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

अग्निशमन अधिकारी राजकुमार वाजपेई ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे आग लगी थी। किराना स्टोर का सारा सामान भरा हुआ है जिसमें गरी, मिर्ची, लौन्ग आदि मसाले जल कर राख हो गए हैं। हाथरस और सासनी से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलायी गईं। आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
कोल्ड स्टोर ने अग्निशमन का एनओसी भी लिया हुआ था। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं आग पर काबू पाने में जुटे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को आग के साथ मिर्च के धुंए के चलते आग पर काबू पाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Explore our articles