spot_img

Ranchi : नगर निगम ने वसूले 80.64 करोड़ रुपये का टैक्स

रांची : (Ranchi) रांची नगर निगम राज्य में सबसे अधिक कर संग्रहण करने वाली नगर निकाय बन गई है। इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने टैक्स के रूप में 80 करोड़ 64 लाख 37 हजार 113 रुपये की राशि का संग्रह किया है। नगर निगम को डिजिटल भुगतान के रूप में 32,373 करदाताओं ने 17 करोड़ पांच लाख 79 हजार 93 भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जबकि जन सुविधा केंद्रों पर 13,934 करदाताओं ने पांच करोड़ 38 लाख 72 हजार 14 रुपए की राशि निगम कार्यालय और डोरंडा अंचल कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्रों पर जमा कराई गई।

वहीं डोर-टू-डोर कलेक्शन में रांची के एक लाख छह हजार 19 करदाताओं से निगम को 41करोड़ 81 लाख 40 हजार 29 रुपए की राशि एकत्रित की गई, जबकि सोमवार को वित्त वर्ष के अंतिम दिन निगम में 897 करदाताओं से 91 लाख 45 हजार 230 रुपए का कर के रूप जमा कराया गया। इसके अलावा निगम को जल कर के रूप में 12 करोड़ दो लाख 91 हजार 970 रुपए, जबकि ट्रेड लाइसेंस के 18,370 आवेदनों से निगम काे दो करोड़ 16 लाख 38 हजार 840 रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई।

उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में रांची नगर निगम ने 70 करोड़ 39 लाख 63 हजार 175 रुपए की राशि की वसूली की थी। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले निगम ने 10 करोड़ 24 लाख 73 हजार 938 रुपए अधिक की वसूली की है

Explore our articles