spot_img

Malda : मोथाबारी मामले में भाजपा का प्रदर्शन, सादुल्लापुर में सुकांत लिए गए हिरासत में

मालदा : (Malda) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी में तनाव जारी है। केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Union Minister and State BJP President Sukanta Majumdar) को मोथाबाड़ी जाने के क्रम में इंग्लिशबाजार के सादुल्लापुर में रोक दिया गया। इसके विरोध में भाजपा नेताओं ने सादुल्लापुर में राज्य मार्ग पर आगजनी कर विरोध जताया। कार्यक्रम में सुकांत के साथ उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू व अन्य भी मौजूद थे।

मोथाबारी में अशांति को लेकर भाजपा की ओर से रविवार को विरोध कार्यक्रम बुलाया गया था। इसी के तहत मालदा शहर से मोथाबारी तक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने किया। इस दिन रैली को रोकने के लिए सादुल्लापुर में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गयी थी। भारी फोर्स भी तैनात रखी गई थी। भाजपा नेताओं ने पहले लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ दिया, लेकिन वे करीब 10 फीट ऊंचे बांस के दूसरे बैरिकेड को नहीं तोड़ सके। जिसके बाद भाजपा ने सड़क पर बैठकर अपना विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सुकांत मजूमदार सहित कई नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लेना पड़ा। इस दौरान सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

Explore our articles