spot_img

Raipur : छत्तीसगढ़ के राजिम में ऑल्टो कार से तीन मोटरसाइकिल टकराई , तीन युवकों की मौत

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के गिरयाबंद जिले में बीती रात राजिम गरियाबंद 130 सी में एक भीषण सड़क हादसा हाे गया। हादसा में तेज रफ्तार ऑल्टो कार से तीन बाइक सवार टकरा गए। इस हादसे में जेंजरा गांव के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल है, जिनमें से दो युवकों को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है। तीसरे युवक को भी उच्च इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है ।

घटना की सूचना मिलते ही राजिम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को संजीवनी 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। घायलों को 108 के माध्यम से राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद युवकों की स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था तो वहीं दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

Yamunanagar : अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत के बाद गहने गायब

यमुनानगर : (Yamunanagar) यमुनानगर के एक निजी अस्पताल (private hospital in Yamunanagar) की कार्यप्रणाली पर उस समय गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया, जब 71 वर्षीय...

Explore our articles