spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में ‘जीवित सातबारा’ विशेष अभियान 1 अप्रैल से लागू

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी जिलों में ‘जीवित सातबारा’ विशेष अभियान 1 अप्रैल से शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत सातबारा (7/12 भूमि अभिलेख) से मृतक खाताधारकों के नाम हटाए जाएंगे और जीवित खातेदारों को उत्तराधिकारी पंजीयन अभिलेख में नाम अपडेट करने का अधिकार मिलेगा। विधान परिषद में राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक खाताधारकों के नाम हटाने की प्रक्रिया जटिल होने के कारण उनके परिजनों को तहसील कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।

क्या होगा अभियान का लाभ?
मृतक खाताधारकों के नाम हटाने की प्रक्रिया आसान होगी।
उत्तराधिकारियों को भूमि रिकॉर्ड में नाम जोड़ने का अधिकार मिलेगा।
राज्यभर के सातबारा अभिलेखों का अपडेट किया जाएगा

Explore our articles